loading

साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025. 12 राशियों का फल। (Hindi & English)

  • Home
  • Blog
  • साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025. 12 राशियों का फल। (Hindi & English)
April 20, 2025

साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025. 12 राशियों का फल। (Hindi & English)

Om-Shiva

21 अप्रैल 2025 से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। आने वाले यह 07 दिन आपके जीवन में किस प्रकार के परिवर्तन लाएंगे? किस को सफलता हासिल होगी और किसके काम बिगड़ेंगे? ये हम आज प्रस्तुत राशिफल द्वारा जानने का प्रयास करेंगे। मेष से लेकर मीन तक इन 12 राशियों का सिलसिलेवार राशिफल इस प्रकार से है।

01. मेष राशि {Aries}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। यह चंद्रमा आपकी संतान के लिए शुभ होंगे। आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता प्रदान करेंगे। यदि आप लॉटरी, सट्टा या शेयर मार्केट में सक्रिय रहते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आपको नाते-रिश्तेदारों, भाई, मित्रों का सुख मिलेगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। लग्न में उच्च के सूर्य आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाएंगे। लेकिन द्वादश भाव में चार ग्रहों की युति के कारण अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में युति करेंगे और पंचग्रही योग बनाएंगे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर कुछ बड़ा खर्च करना पड़ सकता है, साथ ही आप कुछ लग्जरी आइटम खरीदने का भी प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि पर गोचर करेंगे। जहां वह सूर्यदेव के साथ युति के कारण अस्त हो जाएंगे। इससे आपके दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। और आपका मन भी कुछ विचलित रह सकता है। क्रोध और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखें।

02. वृष राशि {Taurus}

वृष राशि वालों के लिए सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से दशम स्थान पर गोचर करेंगे। वह उच्च के गुरु के साथ केंद्र त्रिकोण का संबंध बनाएंगे। सामाजिक जीवन और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है। भूमि, संपत्ति, वाहन और माता का भी सुख आपको प्राप्त हो सकेगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे। जहां वह शनि, बुध, शुक्र और राहु के साथ पंचग्रही योग बनाएंगे। यह योग आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। संतान के स्वास्थ्य पक्ष को छोड़ दें, तो आपको जीवन के लगभग हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, हालांकि उसके निजी जीवन की तरक्की होगी। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश स्थान पर गोचर करेंगे। आप कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे आप पर कोई झूठा आरोप लगा सके। अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण रखें। शत्रु इस समय शांत रहेंगे लेकिन षड्यंत्र करते रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।

03. मिथुन राशि {Gemini}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। आपके अटके हुए काम बनेंगे। आपकी मेहनत और कार्य सफल होंगे। यात्राओं का उद्देश्य पूरा होगा। पिता के भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे। जहां वह बुध, शुक्र, शनि, राहु आदि के साथ पंचग्रही योग बनाएंगे। अपने कार्यक्षेत्र में संभाल कर कार्य करना होगा। राहु और केतु तथा शनि के प्रभाव से आपके कार्यस्थल पर आप कुछ विवादों में फंस सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल बनाकर चलें। संपत्ति और वाहन आदि में संभाल कर निवेश करें। माता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। जहां वह सूर्यदेव के साथ जुड़ेंगे। यह समय कुछ लाभ और कुछ हानि वाला रहेगा।

04. कर्क राशि {Cancer}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। कुछ मानसिक चिंताएं भी बनी रहेंगी। क्योंकि चंद्रमा के ऊपर लग्न में स्थित नीच के मंगल की दृष्टि है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा नवम भाव से गोचर करेंगे जहां वह शनि, शुक्र, बुध और राहु इत्यादि शत्रु ग्रहों के साथ युति बनाएंगे। इस कारण आपके भाग्य से आपको कुछ सफलता और कुछ विफलता वाला परिणाम मिल सकता है। मीडिया और संचार के साधनों से कुछ दिनों तक दूरी बनाकर रखें तो फायदा रहेगा। इस समय यात्रा टाल दें। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर करेगा, जहां वह उच्च के सूर्य के साथ अपनी युति बनाएगा। आपको अपने सरकारी और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। कार्यस्थल के प्रपंच में ना पड़ें। आपको संपत्ति और वाहन संबंधी लाभ तो मिलेगा, किंतु माता का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रह सकता है, ख्याल रखें।

05. सिंह राशि {Leo}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपका दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ मिलेगा। दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जहां वह शनि, शुक्र, बुध और राहु के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। यह स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। रोग, चोट-चपेट और दुर्घटनाओं से सावधान रहिए। कुटुंब संबंधी किसी विवाद से परहेज करें। लंबा निवेश करने के लिए यह उचित समय नहीं है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से नवम स्थान पर गोचर करेंगे जहाँ वह सूर्य के साथ युति बनाएंगे। चंद्रमा के अस्त हो जाने से आपको भाग्य का 50% ही साथ मिल पाएगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें तो फायदा होगा। व्यापार संबंधी छोटी-मोटी यात्राएं सफल होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

06. कन्या राशि {Virgo}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। जहां नीच के मंगल की दृष्टि उन पर पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिए यह समय ठीक नहीं है। नौकरी और रोजगार में भी सतर्कता बरतें। विचारों में कुछ उग्रता रहेगी, अतः अपना व्यवहार संतुलित रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। जहां वह शुक्र, शनि, बुध, राहु आदि के साथ पांच ग्रहों की युति बनाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पार्टनर के साथ किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से दूर रहें। दैनिक आमदनी में कुछ गिरावट भी आ सकती है।सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा, जहां वह सूर्य के साथ संबंध बनाएगा। यह स्थिति आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं है। अपने स्वास्थ्य, कुटुंब, और संचित धन का ख्याल रखें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। कुल मिलाकर यह सप्ताह सावधानी के साथ गुजारिये।

07. तुला राशि {Libra}

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति बहुत शुभ है। आपकी संतान की तरक्की होगी, संतान के संबंध में कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी कल्पनाशीलता बढ़ी-चढ़ी रहेगी। अपनी बुद्धि की प्रखरता से आप सबसे अपना लोहा मनवा लेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से भी लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर करेंगे। वहां पर यह बुध, शुक्र, शनि और राहु के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। छठे भाव में यह युति ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य, नौकरी, ऋण और और फिजूलखर्ची पर नजर रखनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम स्थान पर गोचर करेंगे। जहां वह सूर्य के साथ अस्त हो जाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें। दैनिक आमदनी में थोड़ी सी कमी हो सकती है।

08. वृश्चिक राशि {Scorpio}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। संपत्ति और वाहन आदि का लाभ मिल सकता है। माता से सुख प्राप्त होगा किंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम स्थान पर गोचर करेंगे। जहां पर वह शुक्र, बुध, शनि और राहु के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। पंचम स्थान पर यह अवस्था ठीक नहीं है। आपको संतान संबंधी मामलों में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके विचारों में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अपने चरित्र को संभालकर रखें। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जहां पर उनकी युति सूर्य के साथ रहेगी। यह स्थिति एक तरफ तो आपके शत्रुओं का दमन करेगी। किंतु रोग और ऋण की अवस्था बन सकती है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें, नौकरी और विदेश संबंधी मामलों में सतर्कता रखें।

09. धनु राशि {Sagittarius}

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय स्थान पर गोचर कर रहा है। आपकी छोटी-मोटी यात्राएं शुभ होगी। किए गए प्रयास सफल होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। और मेहनत सार्थक रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जहां पर वह शुक्र, बुध, शनि और राहु के साथ पंचग्रही युति का निर्माण कर रहे हैं। आपकी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा तो होगी किंतु कार्य करने में आपका मन नहीं लगेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। भूमि और संपत्ति का लाभ तो मिलेगा, लेकिन संपत्ति में निवेश करने का उचित समय नहीं है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम स्थान पर गोचर करेंगे। आपको संतान संबंधी मामलों में कुछ तनाव हो सकता है। आपकी रचनात्मकता में कुछ कमी आ सकती है। किंतु मित्रों और रिश्तेदारों से आपको लाभ प्राप्त होगा, मन पर नियंत्रण रखें चिड़चिड़ापन ना आने दें।

10. मकर राशि {Capricorn}

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। आपके धन में बढ़ोतरी होगी। कुटुंब में सौहार्द्र का माहौल बना रहेगा। वाणी में मिठास का भरपूर लाभ उठाएं। किसी भोज और दावत आदि का निमंत्रण मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे, जहां वह शुक्र, शनि, बुध, राहु के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। आपकी मेहनत और पराक्रम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। भाग्य में अचानक वृद्धि होगी, लेकिन कुछ कार्यों को बनने में विलंब हो सकता है। संचार माध्यमों और यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जहां वह सूर्य के साथ अस्त हो जाएंगे। आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कार्यस्थल पर भी कुछ समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति आदि से लाभ तो मिलेगा। किंतु कार्यस्थल पर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें तो फायदा होगा।

11. कुंभ राशि {Aquarius}

इस सप्ताह के शुरुआत में ही चंद्रमा आपकी ही राशि पर गोचर कर रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप सही निर्णय ले पाएंगे। दांपत्य जीवन में समरसता और संतुलन बना रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में भी लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जहां वह बुध, राहु, शुक्र और शनि के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। आप अपने कुटुंब में कलह और क्लेश से विचलित हो सकते हैं। अपनी वाणी पर आप नियंत्रण रखें और झूठ बोलने से बचें। किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिलेगी। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे घर में गोचर करेंगे। जहां वह सूर्य के साथ अस्त हो जाएंगे। मेहनत के अनुसार आपको परिणाम प्राप्त नहीं होगा। भाग्य में कुछ व्यवधान हो सकता है। अपनी मेहनत को आप और बढ़ाएं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। छोटे भाई-बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है।

12. मीन राशि {Pisces}

इस सप्ताह के प्रारंभ में ही चंद्रमा आपके द्वादश स्थान पर गोचर कर रहे हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। किसी ना किसी कारण से आपको अस्पताल अथवा कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अनावश्यक के विवादों से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि पर गोचर करेंगे, जहां वह शुक्र, बुध, राहु और शनि के साथ पंचग्रही युति बनाएंगे। यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत हो सकता है। कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। समझदारी से काम लें नहीं तो रिश्ता टूट भी सकता है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। आपको धन का लाभ तो होगा, किंतु आपके कुटुंब और परिवार किसी प्रकार का कलह या विवाद हो सकता है। अपने संचित धन का ध्यान रखें। और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तो यह था इस सप्ताह का राशिफल। कुंभ, मीन और मेष वाले जातक शनि की साढ़ेसाती जबकि धनु और सिंह राशि वाले जातक शनि की ढैया का उपाय करते रहें, तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका समय मंगलमय हो। इसी शुभकामना के साथ धन्यवाद और आभार। मेरा यह प्रयास आपको कैसा लगा कृपया कमेंट के जरिए अपनी राय दें।

धन्यवाद और आभार।

एस्ट्रो ऋचा श्रीवास्तव(ज्योतिष केसरी)

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

Weekly Horoscope 21 April 2025 to 27 April 2025. Results of 12 zodiac signs. (Hindi & English)

Om-Shiva

A new week is starting from 21 April 2025. What kind of changes will these 07 days bring in your life? Who will get success and whose work will be spoiled? We will try to know this through the horoscope presented today. The sequential horoscope of these 12 zodiac signs from Aries to Pisces is as follows.

01. Aries

At the beginning of the week, the Moon will transit in the eleventh house from your zodiac sign. This Moon will be auspicious for your child. It will give you success in creative works. If you are active in lottery, betting or stock market, then you will get benefits. You will get happiness from relatives, brothers, friends and will also get benefits from them. High Sun in the ascendant will make you self-confident and courageous. But due to the conjunction of four planets in the twelfth house, control unnecessary expenses. In the middle of the week, the Moon will conjoin in the twelfth house from your zodiac sign and create Panchagrahi Yog. At this time you may have to spend a lot on your health, as well as you can also plan to buy some luxury items. At the end of the week, the Moon will transit in your zodiac sign. Where it will set due to conjunction with the Sun God. This can cause some problems in your married life. And your mind can also remain a little distracted. Control anger and irritability.

02. Taurus

For Taurus people, at the beginning of the week, the Moon will transit in the tenth house from your zodiac sign. It will form a Kendra Trikon relationship with the exalted Guru. Your reputation will increase in social life and workplace. Your work will be appreciated. You can also get promotion in job. You will also be able to get the happiness of land, property, vehicle and mother. In the middle of the week, the Moon will transit in the eleventh house. Where he will form Panchgrahi Yog with Saturn, Mercury, Venus and Rahu. This Yog is going to prove extremely beneficial for you. Leaving aside the health aspect of the child, you will get benefits in almost every area of life. Take care of the health of the child, although his personal life will progress. At the end of the week, the Moon will transit in the twelfth house from your zodiac. Do not do anything that can lead to false accusations on you. Control unnecessary expenses. Enemies will remain calm at this time but will keep conspiring. Be cautious about health as well.

03. Gemini

At the beginning of the week, the Moon is transiting in the ninth house from your zodiac. This time is going to prove lucky for you. Your pending work will be done. Your hard work and work will be successful. The purpose of the travels will be fulfilled. The honor and respect of the father will also increase. In the middle of the week, the Moon will transit in the tenth house. Where he will form Panchgrahi Yog with Mercury, Venus, Saturn, Rahu etc. You will have to work carefully in your workplace. Due to the influence of Rahu, Ketu and Saturn, you may get into some disputes at your workplace. Maintain coordination with officers and colleagues. Invest carefully in property and vehicles etc. Also take care of mother’s health. At the end of the week, the Moon will transit in the eleventh house from your zodiac sign. Where it will join with the Sun God. This time will be of some profit and some loss.

04. Cancer

At the beginning of the week, the Moon will transit in the eighth house from your zodiac sign, due to which your health may be negatively affected. Some mental worries will also remain. Because the Moon has the sight of the debilitated Mars situated in the ascendant. In the middle of the week, the Moon will transit from the ninth house where it will form a conjunction with enemy planets like Saturn, Venus, Mercury and Rahu. Due to this, you may get some success and some failure from your luck. It will be beneficial if you keep distance from media and means of communication for a few days. Postpone travel at this time. At the end of the week, the Moon will transit in your tenth house, where it will make its conjunction with exalted Sun. You need to maintain coordination with your government and officers. Do not get involved in the affairs of the workplace. You will get property and vehicle related benefits, but mother’s health may remain a bit disturbed, take care.

05. Leo

At the beginning of the week, the Moon is transiting in the seventh house from your zodiac. Your married life will remain pleasant. You will get profit in partnership business. Daily income will increase. Your personality will improve. In the middle of the week, the Moon will transit in the eighth house from your zodiac. Where it will make Pancha Grahi Yuti with Saturn, Venus, Mercury and Rahu. This situation can be a little worrying. Be careful of diseases, injuries and accidents. Avoid any family related dispute. This is not the right time to make long term investments. At the end of the week, the Moon will transit in the ninth house from your zodiac where it will make a conjunction with the Sun. Due to the setting of the moon, you will get only 50% support from luck. Staying connected with religious activities will be beneficial. Small business related trips will be successful. Take care of father’s health.

06. Virgo

At the beginning of the week, the moon will transit in the sixth house from your zodiac sign. Where the debilitated Mars will look at it. This time is not good for health. Be cautious in job and employment as well. There will be some aggressiveness in thoughts, so keep your behavior balanced. Week In the middle of the week, the Moon will transit in the seventh house from your zodiac sign. Where it will form a conjunction of five planets with Venus, Saturn, Mercury, Rahu etc. There will be some turmoil in your married life. Special caution is required in partnership business. Take care of the health of the spouse. Stay away from any kind of fight and dispute with the partner. There may also be some decline in daily income. At the end of the week, the Moon will transit in the eighth house from your zodiac sign, where it will form a connection with the Sun. This situation is not good for your health. Take care of your health, family, and accumulated wealth. Drive vehicles etc. carefully. Overall, spend this week with caution.

07. Libra

At the beginning of this week, the Moon is transiting in the fifth house from your zodiac sign. This situation is very auspicious. Your child will progress, you will get to hear some good news regarding your child. Your imagination will increase in creative work. With the sharpness of your intelligence, you will make everyone accept your strength. You will also get benefits from friends and relatives. In the middle of the week, the Moon will transit in the sixth house from your zodiac. There it will form Panchgrahi Yuti with Mercury, Venus, Saturn and Rahu. This Yuti in the sixth house is not good. You will have to keep an eye on your health, job, debt and extravagance. At the end of the week, the Moon will transit in the seventh house from your zodiac. Where it will set with the Sun. Some problems may arise in your married life. Be careful with your partner in partnership business. There may be a slight decrease in daily income.

08. Scorpio

At the beginning of the week, the Moon will transit in the fourth house from your zodiac. You may get benefits of property and vehicle etc. You will get happiness from your mother but take care of your mother’s health. You will be praised at the workplace and will get support from officers and colleagues. In the middle of the week, the Moon will transit in the fifth house from your zodiac. Where it will form Panchgrahi Yuti with Venus, Mercury, Saturn and Rahu. This situation is not good in the fifth house. You may have to struggle in matters related to children. There will be confusion in your thoughts. Take care of your character. At the end of the week, the Moon will transit in the sixth house from your zodiac sign. Where it will be in conjunction with the Sun. This situation will suppress your enemies on one hand. But a situation of disease and debt can arise. Control unnecessary expenditure, be cautious in matters related to job and abroad.

09. Sagittarius

At the beginning of the week, the Moon is transiting in the third house from your zodiac sign. Your short trips will be auspicious. Efforts made will be successful. Luck will be with you. And hard work will be worthwhile. In the middle of the week, the Moon is transiting in the fourth house from your zodiac sign. Where it is forming a Panchgrahi Yuti with Venus, Mercury, Saturn and Rahu. There may be some decline in your mother’s health. You will be praised at the workplace but you will not feel like working. Maintain coordination with the officers. You will get the benefit of land and property, but it is not the right time to invest in property. At the end of the week, the Moon will transit in the fifth house from your zodiac sign. You may have some tension in matters related to children. Your creativity may decrease somewhat. But you will get benefits from friends and relatives, control your mind, do not let irritability come.

10. Capricorn

At the beginning of this week, the Moon is transiting in the second house from your zodiac sign. Your wealth will increase. There will be an atmosphere of harmony in the family. Take full advantage of the sweetness in speech. You may get an invitation to a feast or a banquet etc. In the middle of the week, the Moon will transit in the third house from your zodiac sign, where it will form a Pancha Grahi Yuti with Venus, Saturn, Mercury, Rahu. Your hard work and valor will be praised everywhere. There will be a sudden increase in luck, but some tasks may get delayed. You will get benefits from communication media and travels. At the end of the week, the Moon will transit in the fourth house from your zodiac sign. Where it will set with the Sun. Your mind may remain a little distracted. You may also face some problems and obstacles at the workplace. Take care of mother’s health. You will get benefits from property etc. But it will be beneficial if you maintain coordination with employees and officers at the workplace.

11. Aquarius

At the beginning of this week, the Moon is transiting in your zodiac sign. Your confidence will increase and you will be able to take the right decision. There will be harmony and balance in married life. You will also get profit in partnership business. In the middle of the week, the Moon will transit in the second house from your zodiac. Where it will form Pancha Grahi Yuti with Mercury, Rahu, Venus and Saturn. You may get disturbed by discord and troubles in your family. Control your speech and avoid lying. You will get relief from any chronic disease. At the end of the week, the Moon will transit in the third house from your zodiac sign. Where it will set with the Sun. You will not get results according to your hard work. There may be some hindrance in fate. If you increase your hard work, you will get benefits. Younger siblings may face some problems.

12. Pisces

At the beginning of this week, the Moon is transiting in your 12th house. Control your extravagant expenditure. Keep going. Due to some reason or the other, you may have to visit the hospital or court. Stay away from unnecessary disputes. In the middle of the week, the moon will transit in your own sign, where it will form Panchgrahi Yuti with Venus, Mercury, Rahu and Saturn. This time can be a little adverse for you. There can be some mental trouble. You may have a rift with your spouse and business partner. Act wisely, otherwise the relationship can also break. At the end of the week, the moon will transit in the second place from your sign. You will get monetary benefits, but there can be some kind of discord or dispute in your family. Take care of your accumulated wealth. And be cautious about health.

So this was this week’s horoscope. People with Aquarius, Pisces and Aries signs should keep doing the remedies for Saturn’s Sadesati, while people with Sagittarius and Leo signs should keep doing the remedies for Saturn’s Dhaiya, then you will get benefits. Have a good time. With this best wishes, thanks and gratitude. How did you like this effort of mine, please give your opinion through comments.

Thanks and gratitude.

Astro Richa Shrivastava(Jyotish Kesari)

One thought on “साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025. 12 राशियों का फल। (Hindi & English)

  1. Wonderful presentation . Thank you guruji 🙏🌹🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *