loading

होली का त्यौहार – वर्ष 2025 {Hindi& English}

  • Home
  • Blog
  • होली का त्यौहार – वर्ष 2025 {Hindi& English}
March 10, 2025

होली का त्यौहार – वर्ष 2025 {Hindi& English}

Om-Shiva

रंगों का त्योहार होली, प्राचीन काल से ही हमारे देश में हर्षोल्लास से मनाई जाती रही है। होली मनाने के पीछे की हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की पौराणिक कथा तो सभी जानते हैं, लेकिन एक मान्यता और भी है। कहा जाता है कि एक बार भगवान बाल कृष्ण नें माता यशोदा से पूछा कि राधा इतनी गोरी है, मैं भी खूब गोरा होना चाहता हूं, क्या उपाय करूँ? तो माता यशोदा नें हंसते हुए कहा कि तुम दोनों अगर एक दूसरे पे टेसू के रंगों को लगाओ तो एक दूसरे के रंग के हो जाओगे। यह सुनते ही कृष्णजी और राधाजी एक दूसरे को रंग लगाते-लगाते खेलने लगे। तबसे ही सम्पूर्ण ब्रजमंडल, फिर पूरे उत्तर भारत में टेसू के रंग से होली खेली जाने लगी। धीरे-धीरे पूरे विश्व में इसे मनाया जाने लगा। होली प्रेम, उत्साह, हर्ष और उमंगों का त्योहार है। इस दिन सभी में वैरभाव और नकारात्मकता को दूर करके प्रेम और भाईचारा बढाने का प्रयास किया जाता है।

प्रत्येक वर्ष फागुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है, जिसे धुलेंडी भी कहते हैं। इस वर्ष 2025 में होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार और धुलेंडी 14 मार्च 2025, शुक्रवार को होगा। होलिका दहन प्रत्येक वर्ष पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 13 मार्च, गुरुवार को सुबह 10:35 से शुरू होगी और तिथि का समापन 14 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 10:26 पर होगा।

01. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त?

वर्ष 2025 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च, गुरुवार, रात्रि 11:26 से प्रारंभ होगा और 14 मार्च, शुक्रवार, रात्रि में 12:30 पर समापन होगा।

02. होलिका दहन पर भद्रा का साया?

भद्राकाल एक अशुभ काल होता है जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। भद्रा एक करण है जिसकी अवधि लगभग एक तिथि की आधी मात्रा में होती है। इस वर्ष दिनांक 13 मार्च 2025, गुरुवार, होलिका दहन के दिन भद्रा का साया सुबह 10:35 से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात्रि में 11:26 तक होगा। इसी के बाद होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन भद्रा का साया करीब 13 घंटे का रहेगा। हालांकि भद्रा पूंछकाल में भी होलिका दहन कर सकते हैं। इस बार भद्रामुख आगे यानि रात्रि 08:30 से रात्रि 10:38 तक रहने वाला है। जबकि भद्रा पूँछ पीछे यानि सांझ 07:13 से रात्रि 08:30  तक रहने वाली है। मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन के लिए पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल व्यापिनी (सूर्यास्त से 03 पहर तक) होनी चाहिए। अतः विद्वानों के अनुसार भद्रा पूंछकाल में भी होलिका दहन किया जा सकता है। फिर भी रात्रि 11:26 से रात्रि 12:30 तक की 55 मिनटों की अवधि होलिका दहन के लिए निर्दोष और सर्वोत्तम रहेगी।

03. सभी 12 चंद्र राशियों के निमित्त श्रेष्ठ मंत्र धारणा?

होलिका दहन के समय अपनी चंद्रराशि अनुसार यदि मंत्रों का जाप किया जाए तो विशेष फलदाई होता है।

01. मेष और वृश्चिक राशि(Aries & Scorpio)
ॐ अं अंगरकाय नमः

02. वृष और तुला राशि(Taurus & Libra)
ॐ शुं शुक्राय नमः

03. मिथुन और कन्या राशि(Gemini & Virgo)
ॐ बुं बुधाय नमः

04. कर्क राशि(Cancer)
ॐ सोम सोमाय नमः

05. सिंह राशि(Leo)
ॐ घृणि सूर्याय नमः

06. धनु और मीन राशि(Sagittarius & Pisces)
ॐ बृं बृहस्पतये नमः

07. मकर और कुम्भ राशि(Capricorn & Aquarius)
ॐ शं शनैश्चराय नमः

08. राहु की शांति के लिए(North node of the moon)
ॐ रां राहवे नमः

09. केतु की शांति के लिए(South node of the moon)
ॐ कें केतवे नमः

होलिका दहन की रात्रि उपर्युक्त सभी बीज मंत्रों का 108 बार जाप करना विशेष फलदायी होता है।

04. अपनी जन्म चंद्रराशि अनुसार होलिका में डालें आहुति?

होलिका दहन के समय जातक यदि अपनी जन्म चंद्रराशि अनुसार होलिका को वस्तु अर्पण करें तो विशेष फलदाई होगा।

01. मेष राशि(Aries)
07 काली मिर्च के दाने होलिका में अर्पण करें।

02. वृष राशि(Taurus)
सफेद चंदन का टुकड़ा और दही अर्पण करें।

03. मिथुन राशि(Gemini)
07 मुट्ठी चने की दाल होलिका में अर्पित करें।

04. कर्क राशि(Cancer)
एक मुट्ठी सौंफ की आहुति प्रदान करें।

05. सिंह राशि(Leo)
07 मुट्ठी जौ की आहुति होलिका में प्रदान करें।

06. कन्या राशि(Virgo)
03 जायफल और 03 कालीमिर्च के दाने होलिका में अर्पित करें।

07. तुला राशि(Libra)
एक मुट्ठी काले तिल और 02 हल्दी की गांठ होलिका की अग्नि में अर्पित करें।

08. वृश्चिक राशि(Scorpio)
अपने ऊपर से एक मुट्ठी पीली सरसों उसार कर होलिका में डालें।

09. धनु राशि(Sagittarius)
चावल और सफेद काले तिल का मिश्रण होलिका दहन में डालें।

10. मकर राशि(Capricorn)
05 हल्दी की गांठें जलती हुई होलिका में डालें।

11. कुम्भ राशि(Aquarius)
हरे मूंग और काले तिल का मिश्रण जलती हुई होलिका में अर्पित करें।

12. मीन राशि(Pisces)
एक मुट्ठी जीरा और एक मुट्ठी नमक की आहुति होलिका को अर्पित करें।

05. अपनी जन्म चंद्रराशि अनुसार रंगों से खेलें होली?

धुलेंडी वाले दिन यदि जातक अपनी जन्म चंद्रराशि अनुसार रंग खेलें तो सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

01. मेष और वृश्चिक राशि(Aries & Scorpio)
लाल रंगों से खेले होली।

02. वृष और तुला राशि(Taurus & Libra)
हल्के गुलाबी, सफेद और आसमानी रंगों का प्रयोग करें।

03. मिथुन और कन्या राशि(Gemini & Virgo)
हल्के और गाढ़े हरे एवं मैरून से होली खेलें।

04. कर्क राशि(Cancer)
सफेद, क्रीम, हल्के पीले और केसरिया रंगों का प्रयोग करें।

05. सिंह राशि(Leo)
लाल, नारंगी और केसरिया रंगों का उपयोग करें।

06. धनु और मीन राशि(Sagittarius & Pisces)
पीले, नारंगी और क्रीम रंगों का प्रयोग करें।

07. मकर और कुम्भ राशि(Capricorn & Aquarius)
नीले, काले, भूरे और स्लेटी रंगों का उपयोग करें।

-ज्योतिषाचार्य ऋचा श्रीवास्तव(ज्योतिष केसरी)

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

Holi Festival – Year 2025 {Hindi & English}

Om-Shiva

Holi, the festival of colors, has been celebrated with joy in our country since ancient times. Everyone knows the mythological story of Hiranyakashyap and Bhakt Prahlad behind celebrating Holi, but there is another belief too. It is said that once Lord Bal Krishna asked Mother Yashoda that Radha is so fair, I also want to be very fair, what should I do? Then Mother Yashoda laughingly said that if you both apply the colors of Tesu on each other, then you will become of each other’s color. On hearing this, Krishnaji and Radhaji started playing while applying colors to each other. Since then Holi started being played with the color of Tesu in the entire Braj Mandal, then in the whole of North India. Gradually it started being celebrated all over the world. Holi is a festival of love, enthusiasm, joy and excitement. On this day, an attempt is made to increase love and brotherhood by removing enmity and negativity among all.

Every year Holika Dahan is performed on the full moon date of the month of Phalgun, then Holi is played with colors on the next day, which is also called Dhulendi. This year in 2025, Holika Dahan will be on 13 March, Thursday and Dhulendi will be on 14 March 2025, Friday. Holika Dahan is performed every year on the full moon date. This time the full moon date will start from 10:35 am on 13 March, Thursday and the date will end at 10:26 am on 14 March, Friday.

01. Auspicious time of Holika Dahan?

In the year 2025, the auspicious time of Holika Dahan will start from 11:26 pm on 13 March, Thursday and will end at 12:30 pm on 14 March, Friday.

02. Shadow of Bhadra on Holika Dahan?

Bhadrakal is an inauspicious period in which auspicious works are prohibited. Bhadra is a Karan whose duration is almost half of a tithi. This year on 13 March 2025, Thursday, the day of Holika Dahan, Bhadra’s shadow will start from 10:35 am and will end by 11:26 pm. Holika Dahan will be done after this. On this day, Bhadra’s shadow will be for about 13 hours. However, Holika Dahan can be done during Bhadra Poonchkaal as well. This time Bhadramukh will be ahead i.e. from 08:30 pm to 10:38 pm. Whereas Bhadra Poonch will be behind i.e. from 07:13 pm to 08:30 pm. According to the Muhurta, the full moon date for Holika Dahan should be Pradoshkaal Vyapini (from sunset to 03 prahar). Therefore, according to the scholars, Holika Dahan can be done even during Bhadra Poonchkaal. Still, the period of 55 minutes from 11:26 pm to 12:30 pm will be flawless and best for Holika Dahan.

03. Best Mantra Dharana for all 12 Moon Signs?

If mantras are chanted according to one’s Moon Sign at the time of Holika Dahan, then it is especially fruitful.

01. Aries & Scorpio
Om Angarkay Namah

02.Taurus & Libra
Om Shum Shukraya Namah

03. Gemini & Virgo
Om Bum Budhay Namah

04. Cancer
Om Som Somay Namah

05. Leo
Om Ghrini Surya Namah

06. Sagittarius & Pisces
Om Brim Brihaspataye Namah

07. Capricorn & Aquarius
Om Sham Shanaishcharaya Namah

08. For the peace of Rahu (North node of the moon)
Om Ram Rahve Namah

09. For the peace of Ketu (South node of the moon)
Om Kem Ketve Namah

Chanting all the above Beej Mantras 108 times on the night of Holika Dahan is very fruitful.

04. Offer sacrifices to Holika according to your birth Moon Sign?

If the person offers things to Holika according to his birth Moon Sign at the time of Holika Dahan, it will be very fruitful.

01. Aries
Offer 07 black peppercorns to Holika.

02. Taurus
Offer a piece of white sandalwood and curd.

03. Gemini
Offer 07 handfuls of gram lentils to Holika.

04. Cancer
Offer a handful of fennel.

05. Leo
Offer 07 handfuls of barley to Holika.

06. Virgo

Offer 03 nutmegs and 03 black peppercorns to Holika.

07. Libra

Offer a handful of black sesame seeds and 02 turmeric lumps to the Holika fire.

08. Scorpio

Sprinkle a handful of yellow mustard seeds over yourself and put it in Holika.

09. Sagittarius

Put a mixture of rice and white black sesame seeds in the Holika fire.

10. Capricorn

Put 05 turmeric lumps in the burning Holika.

11. Aquarius

Offer a mixture of green gram and black sesame seeds to the burning Holika.

12. Pisces

Offer a handful of cumin seeds and a handful of salt to Holika.

05. Play Holi with colors according to your birth moon sign?

If the person plays with colours according to his/her birth moon sign on the day of Dhulendi, then happiness, peace and prosperity are attained.

01. Aries & Scorpio
Play Holi with red colours.

02. Taurus & Libra
Use light pink, white and sky blue colours.

03. Gemini & Virgo
Play Holi with light and dark green and maroon colours.

04. Cancer
Use white, cream, light yellow and saffron colours.

05. Leo
Use red, orange and saffron colours.

06. Sagittarius & Pisces
Use yellow, orange and cream colours.

07. Capricorn & Aquarius
Use blue, black, brown and grey colours.

-Astrologer Richa Srivastava (Jyotish Kesari)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *