loading

स्वयं का मकान होना – कलयुग में एक स्वर्णिम सुख(Hindi & English)

  • Home
  • Blog
  • स्वयं का मकान होना – कलयुग में एक स्वर्णिम सुख(Hindi & English)
September 2, 2024

स्वयं का मकान होना – कलयुग में एक स्वर्णिम सुख(Hindi & English)

Om-Shiva

अगर आज से 50 वर्ष पीछा जाएं तो स्वयं का मकान बनाना काफी सरल विषय माना जाता था। वह इसलिए भी क्योंकि महंगाई की इतनी अधिक मार नहीं थी और जनसंख्या भी काफी सीमित सी प्रतीत होती थी। परंतु वर्तमान समय में इतनी अधिक महंगाई हो चुकी है कि स्वयं का मकान होना पर्वत पर चढ़ाई करने के समान ही है। अपनी छत होना एक ऐसा सुख है जिसका स्वर्णिम लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होता है। मैं यहां आपको 09 सरल उपाय दे रहा हूं, जिनकी पालना करने से आपको मकान का सुख अवश्य प्राप्त होगा।

अपना मकान बनाने के लिए 9 सरल उपाय

स्वयं का मकान बनाने के लिए किन प्रमुख ग्रहों का मजबूत होना आवश्यक है?
शनि – मंगल – चन्द्रमा – बृहस्पति

1. मंगलवार या शनिवार या गुरुवार को एक चिड़िया का घोंसला लेकर आएं और ऐसे स्थान पर उसे रख दें जहां पर कोई भी चिडिय़ा आकर उसमे अपना घर बना ले।

2. मंगलवार या शनिवार या गुरुवार को एक चिड़िया का घोंसला लेकर आएं जिसमे चिड़िया और उसके बच्चे भी हों। अब उसे घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ लटका दीजिए और 21 मंगलवार और शनिवार उस पर हल्दी का छीटां दें और दीपक दिखाएं।

3. एक लाल कपड़े में बंदर के पैरों की मिट्टी डालकर पोटली बना लें और 108 हनुमान चालीसा का पाठ कर उसे किसी भी पवित्र स्थान पर रख दें।

4. एक काले कपड़े में कौवे के पैरों की मिट्टी और 100 ग्राम साबुत काली उड़द डालकर एक पोटली बना लें और 108 बार “ॐ छाया माता नमो नमः” का जाप करें फिर उसे किसी भी पवित्र स्थान पर रख दें।

5. किसी भी बुजुर्ग विधवा स्त्री को माता रूप में कुछ भी पहनने वाले वस्त्र उनकी पसंद अनुसार भेंट करें और लगातार उनका आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।

6. अपनी श्रद्धा अनुसार मजदूर वर्ग के बच्चों को 11 मंगलवार और शनिवार को देसी घी में बनी हुई उड़द डाल की पीली खिचड़ी खिलाएं। किसी भी रूप में बेसन की बनी हुई कोई भी मिठाई भी बच्चों में जरूर बांटें।

7. लंगूर के बच्चों को मीठे दूध में भीगी हुई रोटी अवश्य दें और गुड़+चना अपने हाथ से खिलाएं।

8. एक पीले रंग के कपड़े में 100 ग्राम चावल + 100 ग्राम साबुत काली उड़द + 100 ग्राम लाल मसूर डालकर उसकी पोटली बना लें। अब इस पोटली को अपने शयन करने वाले कमरे में रख दें या अपने सिरहाने के नीचे रख लें।

9. 11 पूर्णिमा लगातार शुद्ध केसर मिश्रित खीर बनाकर दुर्गाजी को भोग लगाएं और प्रसाद रूप में 9 वर्ष तक की कन्याओं को खिलाएं और खुशखबरी मिलने के पश्चात छोटी कन्याओं में कुछ चमकीले वस्त्र बांटें।

Guru SatyaRam
Guru SatyaRam

– गुरु सत्यराम

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

Owning a house – a golden pleasure in Kaliyug.

Om-Shiva

If we go back 50 years from today, building one’s own house was considered a very simple matter. That too because inflation was not so much and the population also seemed to be quite limited. But in the present time, inflation has become so high that owning a house is like climbing a mountain. Having one’s own roof is such a pleasure whose golden benefits are also received by the coming generations. Here I am giving you 09 simple remedies, by following which you will definitely get the happiness of a house.

9 simple remedies to build your own house

Which major planets are required to be strong to build one’s own house?

Saturn – Mars – Moon – Jupiter

1. On Tuesday or Saturday or Thursday, bring a bird’s nest and keep it in such a place where any bird can come and make its home in it.

2. On Tuesday or Saturday or Thursday, bring a bird’s nest which contains the bird and its babies. Now hang it in the south or west direction of the house and sprinkle turmeric powder on it and light a lamp on 21 Tuesdays and Saturdays.

3. Put soil from the feet of a monkey in a red cloth and make a bundle. Recite Hanuman Chalisa 108 times and keep it in any holy place.

4. Put soil from the feet of a crow and 100 grams of whole black urad in a black cloth and make a bundle. Recite “Om Chaya Mata Namo Namah” 108 times and then keep it in any holy place.

5. Gift any old widowed woman any clothes of her choice which she can wear in the form of mother and keep receiving her blessings continuously.

6. According to your faith, feed the children of the working class yellow khichdi made of urad dal in desi ghee on 11 Tuesdays and Saturdays. Also distribute any sweet made of gram flour in any form among the children.

7. Give roti soaked in sweet milk to the children of Langur and feed jaggery + gram with your own hands.

8. Put 100 grams of rice + 100 grams of whole black urad + 100 grams of red lentils in a yellow cloth and make a bundle of it. Now keep this bundle in your bedroom or keep it under your pillow.

9. Make pure saffron mixed kheer for 11 consecutive full moon days and offer it to Durgaji and feed it to girls up to 9 years of age as prasad and after getting good news distribute some bright clothes among small girls.

Guru SatyaRam
Guru SatyaRam

– Guru Satyaram

5 thoughts on “स्वयं का मकान होना – कलयुग में एक स्वर्णिम सुख(Hindi & English)

  1. Nice article guruji 🙏 om shiva

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *